सपा सासंद एसटी हसन और उनकी पत्नी सड़क हादसे में घायल, टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़ी कार
मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ. एसटी हसन की कार मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर तड़के करीब 4 बजे हुआ। दुर्घटना में सांसद और उनकी पत्नी व ड्राइवर को चोटें आई है। कार सवार सांसद के निजी सहायक को भी मामूली चोट आई है।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सपा सांसद अपनी पत्नी के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर अक्षरधाम मंदिर के पास अचानक उनकी कार का टा.....
Read More