सोनिया गांधी 4 दिन के दौरे पर पहुंची राजस्थान: 9 दिसम्बर को रणथम्भौर में मनाएंगी जन्मदिन, राहुल-प्रियंका संग चुनावी रिजल्ट पर होगी चर्चा
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज 4 दिन के राजस्थान दौरे के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। सोनिया गांधी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधा रणथण्भौर पहुंची हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच सोनिया गांधी 9 दिसम्बर को अपना जन्मदिन राहुल गांधी के साथ रणथम्भौर में ही मनाएंगी। माना जा रहा है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौरान रणथम्भौर पहुंच सकती हैं।
