CM ने कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए कमेटी बनाई:रिटायर्ड IAS खेमराज करेंगे 7.5 लाख कर्मचारियों के प्रमोशन की बाधाओं को दूर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों के प्रमोशन से संबंधित समस्याओं को सुलझाने के लिए रिटायर्ड आईएएस अफसर खेमराज चौधरी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी है।
सीएम गहलोत ने 18 जनवरी को देर रात तक 59 कर्मचारी संगठनों से उनकी समस्याओं पर बातचीत करने के बाद कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। भास्कर ने इस कमेटी के गठन की संभावना 20 जनवरी को ही अपनी खबर में बता दी थी। Read More
