थप्पड़ मारने पर तलवार से महिला का काटा गला
बलिया में शनिवार की रात एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारा पड़ोसी है। 5 दिन पहले महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को बीच बाजार थप्पड़ मार दिया था। इसी खुन्नस में युवक ने रात 2 बजे महिला के घर में घुसकर उसका गला रेत दिया। बचाव के लिए दौड़े 2 अन्य पर भी तलवार से हमला किया। इसके बाद आरोपी अपने चचेरे भाई के साथ थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
.....
Read More