UPMSP ने दिया बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए फॉर्म भरने का एक और मौका देखें नई लास्ट डेट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद UPMSP ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. बोर्ड की ओर से दी गई ताजा जानकारी के अनुसार अब यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटर परीक्षा 2023 के लिए विद्यार्थी अपना परीक्षा फॉर्म 25 अगस्त 2022 तक जमा करा सकेंगे. बता दें कि इससे पहले परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 अगस्त थी. जिसे अब 25 अगस्त तक कर दिया गया है.
