Uttar Pradesh

Akhilesh Yadav की बिहार में हुंकार, रोजगार के लिए वोट दें और Tejashwi Yadav के युवा नेतृत्व को चुनें

Akhilesh Yadav की बिहार में हुंकार, रोजगार के लिए वोट दें और Tejashwi Yadav के युवा नेतृत्व को चुनें

नवादा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मैं बिहार के लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वे बाहर निकलें, बड़ी संख्या में वोट करें, नौकरियों के लिए वोट करें और नई पीढ़ी के तेजस्वी को सपोर्ट करें।

योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला

अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव प्रचार में आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया।

उन्होंने कहा, य.....

Read More
युवक का शव सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला

युवक का शव सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला

इटावा जिले के बकेवर थानाक्षेत्र में मंगलवार को 18 वर्षीय एक युवक का शव सड़क किनारे एक पेड़ से लटका मिला। यह जानकारीपुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मान सिंह (18) के रूप में हुई है।

बकेवर थाने के प्रभारी (एसओ) विपिन कुमार ने बताया कि मंगलवार को राहगीरों ने नौधना बोझा रोड पर एक आम के पेड़ से शव लटका देखा। उन्होंने बताया कि इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने.....

Read More
समर्थ उत्तर प्रदेश अभियान में हो रही व्यापक जन भागीदारी : उप्र सरकार

समर्थ उत्तर प्रदेश अभियान में हो रही व्यापक जन भागीदारी : उप्र सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार के एक अभियान के तहत 71 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 56 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं ग्रामीण क्षेत्रों से आई हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक एक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के तहत संचालित राज्यव्यापी अभियान समर्थ उत्तर प्रदेश - विकसित उत्तर प्रदेश @2047: स.....

Read More
अनियंत्रित वाहन पलटा : दो लोगों की मौत, कई घायल

अनियंत्रित वाहन पलटा : दो लोगों की मौत, कई घायल

फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

सिरसागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अन्वेष कुमार ने बताया कि कुछ लोगों से भरी एक सवारी गाड़ी सिरसागंज थाना क्षेत्र में देहली के पास स्टीयरिंग फेल हो जाने की वजह से अनियंत्रित हो गई और एक गड्ढे में जा गिरी।

उन्होंने ब.....

Read More
विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को ठोस समाधान लाए सरकार: अदालत

विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को ठोस समाधान लाए सरकार: अदालत

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि राज्य सरकार को उन विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ठोस समाधान लाना आवश्यक है, जहां गरीब ग्रामीणों के बच्चे पढ़ते हैं।

अदालत ने राज्य सरकार को उन उपायों से अवगत कराने को कहा जो अन्य संस्थानों और विभागों में चल रहे हैं, जिससे विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि बांदा जिले के प.....

Read More
नाबालिग छात्रा ने की स्कूल बस चालक से शादी, बाद में दोनों ने खाया जहर

नाबालिग छात्रा ने की स्कूल बस चालक से शादी, बाद में दोनों ने खाया जहर

गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने स्कूल के एक बस चालक से मंदिर में शादी कर ली। पकड़े जाने के डर से दोनों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नाबालिग छात्रा ने अपने ही स्कूल के 23 वर्षीय बस चालक अभिषेक शर्मा उर्फ हैप्पी के साथ जाकर एक स्थानीय मंदिर में शादी कर ली और बृहस्पतिव.....

Read More
उत्तर प्रदेश में पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति ने पिता की गोली मारकर हत्या की

उत्तर प्रदेश में पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति ने पिता की गोली मारकर हत्या की

मथुरा की गौरा नगर कॉलोनी में47 वर्षीय एक व्यक्ति ने पहले अपने पिता की हत्या की और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (सदर) संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सुरेश चंद्र (76) का शुक्रवार को अपने बेटे नरेश से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद नरेश ने अपनी लाइसेंस वाली पिस्तौल से पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपने सिर में गोली मार.....

Read More
मेरठ में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, अवैध पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद

मेरठ में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, अवैध पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद

मेरठ जनपद में दौराला थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बदमाश के कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने शनिवार को बताया कि दौराला थाना पुलिस और स्वॉट टीम शुक्रवार रात संयुक्त रूप से काली नदी पुल के पास जांच कर रही थी। इस दौरान एक संद.....

Read More
मथुरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

मथुरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

मथुरा जिले में गोवर्धन थाना क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शुक्रवार को गोवर्धन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने कल्याणं करोति नेत्र चिकित्सालय के निकट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति और उसके नाती की मौके पर ही मौत हो गई।

रावत ने बताया कि इस दुर्घटना क.....

Read More
स्कूटी की नीलगाय से टक्कर, दो लोगों की मौत

स्कूटी की नीलगाय से टक्कर, दो लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बिरालसी गांव के पास स्कूटी की नीलगाय से टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार शाम को हुआ और मरने वालों की पहचान जुनैद (27) और नाहिद (30) के तौर पर हुई है।

चरथावल पुलिस थाने के प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। .....

Read More

Page 34 of 617

Previous     30   31   32   33   34   35   36   37   38       Next