iQOO Pad Ultra की डेट कंफर्म… PC-ग्रेड कूलिंग फैन और 8.8 इंच डिस्प्ले के मिलेगा शानदार फिचर्स… जानें कब होगा लॉन्च?

iQOO Pad Ultra की डेट कंफर्म… PC-ग्रेड कूलिंग फैन और 8.8 इंच डिस्प्ले के मिलेगा शानदार फिचर्स… जानें कब होगा लॉन्च?

वीवो की सब-ब्रांड कंपनी iQOO ने अपने नए एंड्रॉइड टैबलेट iQOO Pad Ultra की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह नया गेमिंग-फोकस्ड टैबलेट 29 सितंबर को चीन में iQOO 16 स्मार्टफोन के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक वीबो हैंडल के जरिए इसके डिजाइन, कलर ऑप्शंस और कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया है। इस टैबलेट को ‘एंडर ब्लैक’ और ‘स्टार आर्मर सिल्वर’ कलर ऑप्शंस में उतारा जाएगा, जिसके लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिए गए हैं।


बता दें, iQOO Pad Ultra का सबसे खास फीचर इसमें दिया गया इन-बिल्ट PC-ग्रेड एक्टिव कूलिंग फैन है, जो हैवी गेमिंग सेशन्स के दौरान डिवाइस को ठंडा रखेगा। इसमें 8.8-इंच का डिस्प्ले मिलेगा और इसका वजन केवल 298 ग्राम होगा। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए यह डुअल-साइडेड स्ट्रेचेबल गेमपैड क्लिप और ई-स्पोर्ट्स एक्सेसरीज को सपोर्ट करेगा। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स OriginOS 7 के साथ आएगा जिसमें एडवांस्ड AI फीचर्स और ‘ब्लू हार्ट लिटिल V प्रो मोड’ का सपोर्ट शामिल है।


लीक्स और बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार, iQOO Pad Ultra में Adreno 850 GPU के साथ शक्तिशाली Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसमें 16GB तक रैम, Android 17 और 9,000mAh से अधिक की जंबो बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है। रियर पैनल पर स्क्वायर-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें सिंगल कैमरा और रिंग-शेप्ड LED फ्लैश मौजूद है।

Leave a Reply

Required fields are marked *