दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली से पहले ट्रैफिक अलर्ट, CTI ने रैली टालने की करी मांग

दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली से पहले ट्रैफिक अलर्ट, CTI ने रैली टालने की करी मांग

दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रैली से पहले गठबंधन के सभी नेता रामलीला मैदान पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक, सभी नेता ओपन बसों में सवार होकर रैली स्थल तक पहुंचेंगे। कल होने वाली रैली से पहले नेताओं का रामलीला मैदान जाने का कार्यक्रम है।


वहीं, महारैली को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी किया गया है। रैली के चलते राजधानी में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। ऐसे में लोगों से प्रभावित रास्तों पर जाने से बचने की अपील की गई है।


दूसरी ओर, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने INDIA गठबंधन की महारैली को टालने की मांग की है। CTI ने गठबंधन के सभी घटक दलों और प्रमुख नेताओं को पत्र लिखकर 20 लाख व्यापारियों के हितों का हवाला दिया है। CTI का कहना है कि 1 नवंबर को दिवाली की तैयारियों का पीक सीजन होगा और इस दौरान रैली आयोजित होने से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो सकता है।


Leave a Reply

Required fields are marked *