“रामपुर में कुचली गई रामराज की भावना, जनता सिखाएगी सबक”… सपा प्रमुख का BJP पर बड़ा हमला…

“रामपुर में कुचली गई रामराज की भावना, जनता सिखाएगी सबक”… सपा प्रमुख का BJP पर बड़ा हमला…

उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। रामपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि रामपुर में ‘रामराज’ की मूल भावना को पूरी तरह से कुचल दिया गया है और जनता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता इन ज्यादतियों का बदला लेगी और बीजेपी को सबक सिखाएगी।


बता दें, सपा नेता आज़म खान का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाया। उन्होंने कहा कि आज़म खान पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि न्यायपालिका से उन्हें जल्द ही इंसाफ मिलेगा। इसके साथ ही मतदाता सूची और ‘SIR’ का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश ने बड़ा आरोप लगाया कि इसके नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही थी, लेकिन अब प्रशासन और सत्ता पक्ष की पोल खुल चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग इस मामले का संज्ञान लेते हुए वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को पूरी तरह ठीक करेगा।

Leave a Reply

Required fields are marked *