आराधना मिश्रा बनेंगी यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, अजय राय की लेंगी जगह

आराधना मिश्रा बनेंगी यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, अजय राय की लेंगी जगह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कमान अब अराधना मोना मिश्रा को दी जाने वाली है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की जगह प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


आराधना मिश्रा के नाम पर मंथन

आराधना मिश्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं और रामपुर खास विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह 2014 के उपचुनाव के बाद 2017 और 2022 में भी इस सीट से विधायक चुनी गईं।


रिपोर्टों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव की तैयारी कर रही है और इसी क्रम में आराधना मिश्रा के नाम सामने आया है



कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा

मीडिया रिपोर्टों में प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार OBC और मुस्लिम समुदाय से कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का विकल्प भी पार्टी के सामने है।


सपा के साथ गठबंधन के बीच बदलाव की चर्चा

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन में हैं। ऐसे में प्रदेश संगठन में बदलाव की चर्चा को गठबंधन की राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, आराधना मिश्रा को अध्यक्ष बनाए जाने का आधिकारिक फैसला अभी सामने नहीं आया है।


ब्राह्मण और महिला मतदाताओं तक पहुंच पर चर्चा

कुछ रिपोर्टों में आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावित वजहों में ब्राह्मण और महिला मतदाताओं तक कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने की रणनीति के तौर पर भी इस कदम को देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Required fields are marked *