शफ़ाली वर्मा ने महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास,जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर स्मृति मंधाना को छोड़ा पीछे

शफ़ाली वर्मा ने महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास,जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर स्मृति मंधाना को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 55 रनों की शानदार और नाबाद पारी खेलकर उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50 से अधिक (50+) स्कोर बनाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।


इस मामले में शेफाली ने अपनी ही हमवतन और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है।


मैच के दौरान शेफाली वर्मा की आतिशी बल्लेबाजी ने विपक्षी गेंदबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर में एक नया मील का पत्थर साबित हुई है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय महिला क्रिकेट का मान भी बढ़ाया है। युवा खिलाड़ी के इस निरंतर और दमदार प्रदर्शन से आने वाले मुकाबलों के लिए टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। क्रिकेट जगत में उनकी इस उपलब्धि की चौतरफा सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Required fields are marked *