Hardoi ( UttarPradesh)
बीती रात जब शहर भीषण जाम से जूझ रहा था , गल्ला मंडी में धान लेकर आये किसान लंबी लंबी कतारों में अपना अपना ट्रेक्टर खड़ा किये थे तब ठीक गल्ला मंडी के बगल में प्रसिद्ध रामजानकी मंदिर की दान पेटी का शीशा तोड़कर चोर दान की रकम उड़ा कर चंपत हो गए ।
भारी ट्रैफिक जाम , सारे रास्ते बंद आने जाने के उसके बाद भी मंदिर के अंदर ऐसी दुःसाहसिक वारदात का हो जाना पुलिस के इकबाल को चुनौती देने जैसा ही हुआ । फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई बयान नही आया है पर पुलिस अपनी कार्यवाई में जुटी है ऐसा सूत्र कहते हैं।
Hardoi Crime UPPolice Ram
Hardoi Police UP Police
