IBISA ने भारत मे अपना CEO समदर्शी विक्रम सिंह को नियुक्त कर दिया है । समदर्शी उत्तरप्रदेश के एक छोटे से शहर हरदोई के रहने वाले हैं । समदर्शी विक्रम सिंह के पिता स्व. राघवेंद्र विक्रम सिंह एक जाने माने वकील थे और इनकी माँ लता सिंह एक सामान्य गृहणी ।
समदर्शी की शुरुवाती पढ़ाई सेंट जेम्स स्कूल से हुई उसके बाद मानस स्थली बरेली स्व 12th किया और वापस हरदोई आकर GDC से स्नातक। समदर्शी ने UPES गुड़गांव से MBA किया और अपनी पहली जॉब HDFC ergo में की । फिलहाल वो Generali Central में कार्यरत थे अब बतौर India CEO IBISA में समदर्शी को नियुक्त किया गया है ।
समदर्शी के पास कृषि बीमा, पुनर्बीमा (Reinsurance) और पैरामीट्रिक बीमा के क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वे भारत में कंपनी की रणनीति, बीमा साझेदारियों और कारोबार के विस्तार का नेतृत्व करेंगे।
IBISA क्या है समझिए
IBISA Network लक्ज़मबर्ग स्थित एक क्लाइमेट-इंश्योरेंस टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो भारत में किसानों और मौसम से प्रभावित व्यवसायों को जलवायु जोखिमों से सुरक्षा देने के लिए काम करती है। कंपनी भारत में 2019 से सक्रिय है।
समदर्शी को टीम Khanzar Sutra की तरफ से बधाई ।
IBISA insurance
