लखनऊ के काकोरी में नहर किनारे महिला की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी; हत्यारे फरार

लखनऊ के काकोरी में नहर किनारे महिला की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी; हत्यारे फरार

लखनऊ। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र के सेमरामउ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नहर किनारे एक महिला का शव पड़ा मिला। मृतका की पहचान प्रेमा यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है। घटना के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए।


मौके पर पहुंची पुलिस टीम

सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर पुलिस के साथ अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Required fields are marked *