उत्तरप्रदेश
हरदोई में बंदर से टकराने के बाद बाइक सवार शिक्षक गोसवा नहर में गिर गया। तेज बहाव में बहने की आशंका पर PAC गोताखोर और NDRF तलाश में जुटे हैं।
मल्लावां कोतवाली के तेंदुआ निवासी 35 वर्षीय अवनीश पटेल पुत्र शिवपाल सिंह कछौना ब्लाक के कम्पोज़िट विद्यालय पैरा कला में सहायक अध्यापक है। बताते है कि अवनीश पटेल सोमवार की सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे। उसी बीच रास्तें में मल्लावां-सण्डीला रोड पर गोसवा नहर पुल पर पहुंचने से पहले अचानक सामने से बंदर आ गया। उससे टकराने से शिक्षक की बाइक बहक गई और वह उछल कर नहर में जा गिरा। आंखों के सामने हादसे होते देख राहगीरों के चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े।
जानकारी मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने शिक्षक को तलाशने के लिए पीएसी और गोताखोरों को लगाया,वहीं मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि शिक्षक नहर में पानी के तेज़ बहाव के साथ बह गया जिनकी तलाश जारी है ।
UttarPradesh Hardoi
