ESG रेटिंग में अदाणी पावर का दबदबा! NSE सस्टेनेबिलिटी में मिला 66 स्कोर, थर्मल पावर सेक्टर में अव्वल

ESG रेटिंग में अदाणी पावर का दबदबा! NSE सस्टेनेबिलिटी में मिला 66 स्कोर, थर्मल पावर सेक्टर में अव्वल

भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (APL) ने पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) मानकों में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। NSE सस्टेनेबिलिटी द्वारा जारी वार्षिक मूल्यांकन में अदाणी पावर का ESG स्कोर बढ़कर 66 हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष (FY26) में 65 था। इस उपलब्धि के साथ कंपनी ने NSE सस्टेनेबिलिटी की “एस्पायरिंग” (Aspiring) श्रेणी में अपना स्थान मजबूत रखते हुए भारतीय थर्मल और इंटीग्रेटेड एनर्जी सेक्टर में शीर्ष रैंकिंग हासिल की है।


NSE सस्टेनेबिलिटी (NSE इंडेक्स की सहायक कंपनी एवं सेबी-पंजीकृत रेटिंग प्रदाता) हर साल भारत की 500 सूचीबद्ध कंपनियों का स्वतंत्र मूल्यांकन करती है। अदाणी पावर ने अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल यूनिट्स जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही, परिचालन के दौरान जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कंपनी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में सामुदायिक कार्यक्रमों का विस्तार किया है। वहीं, कॉरपोरेट गवर्नेंस के मोर्चे पर अदाणी पावर ने सांविधिक आवश्यकताओं से बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी की नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति (NRC), ऑडिट समिति और जोखिम प्रबंधन समिति में स्वतंत्र निदेशकों की हिस्सेदारी नियामक मानदंडों से कहीं अधिक पाई गई है।


उल्लेखनीय है कि अदाणी पावर को हाल ही में S&P ग्लोबल की कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) में 71/100, FTSE रसेल ESG रेटिंग में 4.3/5.0 और केयर एज (Care Edge) ESG रेटिंग में 80/100 (लीडरशिप पोजीशन) स्कोर प्राप्त हुआ है, जो उद्योग के औसत से 35% अधिक है।


Leave a Reply

Required fields are marked *