कौन हैं विदेश की नौकरी छोड़ IAS बने थे दिव्या मित्तल के पति ?, 4 साल पहले दे चुके है इस्तीफा

कौन हैं विदेश की नौकरी छोड़ IAS बने थे दिव्या मित्तल के पति ?, 4 साल पहले दे चुके है इस्तीफा

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनके पति और पूर्व IAS अधिकारी गगनदीप सिंह ढिल्लों भी चर्चा में हैं। गगनदीप ने भी चार साल पहले 2022 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में संयुक्त महानिदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अभी Neuracap में एल्गोरिद्मिक ट्रेडर के तौर पर काम कर रहे हैं।


विदेश की नौकरी छोड़कर भारत लौटे

दिव्या मित्तल और गगनदीप सिंह दोनों लंदन में अच्छी सैलरी वाली नौकरियां कर रहे थे। दिव्या जेपी मॉर्गन में काम करती थीं, जबकि गगनदीप सिटी ग्रुप में कार्यरत थे। विदेश में मन न लगने के बाद दोनों ने भारत लौटने का फैसला किया। दिल्ली में बिना किसी औपचारिक कोचिंग के उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।


गगनदीप की मेहनत का नतीजा यह रहा कि उन्होंने पहली ही कोशिश में सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली। वर्ष 2010 में उन्हें IAS एलाइड सर्विस के तहत इंडियन ट्रेड सर्विस मिली थी।


IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई

गगनदीप सिंह ढिल्लों का परिवार पंजाब के बठिंडा जिले के गिद्दड़बाहा का रहने वाला है। उन्होंने 1998 से 2002 तक IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया। इसके बाद 2003 से 2005 तक IIM बैंगलोर से मैनेजमेंट की पढ़ाई की।


सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान गगनदीप ने दिव्या मित्तल को भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद दोनों की सफलता की यात्रा भी एक साथ आगे बढ़ी।


दिव्या मित्तल ने भी हासिल की बड़ी सफलता

दिव्या मित्तल ने पहले प्रयास में IPS और दूसरे प्रयास यानी 2012 में 68वीं रैंक के साथ IAS परीक्षा क्रैक की। वह मिर्जापुर, संत कबीर नगर और मार्च 2025 में देवरिया की जिलाधिकारी रह चुकी हैं।


2022 में छोड़ी सरकारी नौकरी

गगनदीप सिंह ने 2022 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से संयुक्त महानिदेशक के पद से इस्तीफा दिया। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह वर्तमान में Neuracap में एल्गोरिद्मिक ट्रेडर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *