UP T20 League: गोरखपुर लायंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी… कानपुर सुपर स्टार्स के आदर्श सिंह ने जड़ा अर्धशतक…

UP T20 League: गोरखपुर लायंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी… कानपुर सुपर स्टार्स के आदर्श सिंह ने जड़ा अर्धशतक…

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गोरखपुर लायंस और कानपुर सुपर स्टार्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत में गोरखपुर लायंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कानपुर सुपर स्टार्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया।


पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर सुपर स्टार्स की ओर से सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। उनकी इस पारी ने कानपुर सुपर स्टार्स को शुरुआती बढ़त दिलाने और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।


अंक तालिका की स्थिति पर नजर डालें तो दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। कानपुर सुपर स्टार्स की टीम अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में से केवल 1 जीत दर्ज कर सकी है और प्वाइंट टेबल में छठे (अंतिम) पायदान पर मौजूद है। दूसरी ओर, गोरखपुर लायंस ने अब तक 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है और वह 4 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में 5वें नंबर पर है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति में सुधार करने की होगी।

Leave a Reply

Required fields are marked *