प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसकर तीन लोगों को उतारा मौत के घाट; इलाके में मचा हड़कंप

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसकर तीन लोगों को उतारा मौत के घाट; इलाके में मचा हड़कंप

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी सराय इलाके में एक ही घर में तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।


तीनों लोग किराए के मकान में रहकर कबाड़ का काम करते थे


जानकारी के मुताबिक, तीनों लोग किराए के मकान में रहकर कबाड़ का काम करते थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में पति-पत्नी के अलावा एक अन्य महिला भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



क्षेत्र में दहशत का माहौल


बता दे कि ट्रिपल मर्डर की इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और मृतकों के परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात के पीछे की वजह और आरोपियों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Required fields are marked *