अभिजीत दीपके ने खत्म किया अनशन, सोनम वांगचुक के संसद मार्च से पहले पुलिस का लाठीचार्ज

अभिजीत दीपके ने खत्म किया अनशन, सोनम वांगचुक के संसद मार्च से पहले पुलिस का लाठीचार्ज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अभिजीत दीपके अनशन पर बैठे थे।


अभिजीत दीपके का अनशन दो दिन तक चला। सोमवार को उन्होंने जूस पीकर अपना अनशन खत्म करने का ऐलान किया। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अभिजीत दीपके से भूख हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया था।


वहीं, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि वह पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाए, ताकि वह कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि छुट्टी मिलने पर वह अस्पताल प्रशासन के आभारी रहेंगे।


इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों के संसद मार्च के दौरान पुलिस ने संसद मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। सुरक्षा कारणों से DMRC ने राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए थे। मेट्रो स्टेशन बंद होने से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


Leave a Reply

Required fields are marked *