बरेली में जीजा-साले की नदी में डूबकर मौत, नहाते समय हुआ हादसा, पुल पर खड़ा दोस्त लगाता रहा बचाने की गुहार

बरेली में जीजा-साले की नदी में डूबकर मौत, नहाते समय हुआ हादसा, पुल पर खड़ा दोस्त लगाता रहा बचाने की गुहार

बरेली : यूपी के बरेली जिले में नदी में नहाते समय जीजा-साले डूब गए। तेज गर्मी के कारण दोनों गांव के पास कैलाश नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा दोस्त

घटना के समय साले का दोस्त नदी पर बने पुल पर खड़ा था। दोनों को डूबता देख वह चीखने-चिल्लाने लगा और लोगों से मदद की गुहार लगाने लगा। वह आधे घंटे तक चिल्लाता रहा, लेकिन जब तक गांव वाले मौके पर जमा हुए, तब तक दोनों गहरे पानी में डूब चुके थे।

गांव में मचा कोहराम

हादसे के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। मामला भुता थाना क्षेत्र के अहिरौला गांव का है।

Leave a Reply

Required fields are marked *