नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी नई पुस्तक में वर्ष 2023 की अपनी भारत यात्रा से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प और मजेदार किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह उनके स्वागत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उनकी तस्वीरों वाले बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे, जिन्हें देखकर उनके साथ आए इटली के उप प्रधानमंत्री एंतोनियो तजानी ने मजाकिया लहजे में कहा था कि यदि आप दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़तीं तो आपको ’10 लाख वोट’ मिल जाते। मेलोनी ने इस पूरे प्रसंग को बेहद रोचक अंदाज में अपनी किताब में जगह दी है।
‘दिल्ली में चुनाव लड़तीं तो लाखों वोटों से जीततीं’, इटली की PM मेलोनी के लिए उप प्रधानमंत्री ने कही थी ये बात!
