IPL का सबसे बड़ा ट्रेड डील, राजस्थान रॉयल्स जाएंगे हार्दिक पांड्या? बदले में इस ओपनर पर नजर

IPL का सबसे बड़ा ट्रेड डील, राजस्थान रॉयल्स जाएंगे हार्दिक पांड्या? बदले में इस ओपनर पर नजर

Mumbai : आईपीएल के 19वें संस्करण का सीजन खत्म होते ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा, जहां टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही। 14 मैचों में से सिर्फ 4 जीत के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद अब फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या से आगे बढ़ने का मन बना लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बेहद गोपनीय और बड़ी बातचीत चल रही है, जो फाइनल होने की कगार पर है।

ट्रेड में बड़ा ट्विस्ट: हार्दिक के बदले यशस्वी जायसवाल पर नजर

इस संभावित डील में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या के बदले राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को अपने पाले में चाहती है। चूंकि दिग्गज रोहित शर्मा अपने आईपीएल करियर के आखिरी चरण में हैं, ऐसे में फ्रेंचाइजी जायसवाल को भविष्य के लिए एक लंबे समय का स्थायी और व्यावहारिक विकल्प मान रही है। दिलचस्प बात यह है कि यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई के लिए ही खेलते हैं, जिससे उनका वानखेड़े स्टेडियम से पुराना नाता है।

तिलक वर्मा बन सकते हैं मुंबई के नए बॉस

हार्दिक पांड्या की विदाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा? रिपोर्ट के अनुसार, इस रेस में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि अभी उनका नाम आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुआ है, लेकिन वे कप्तानी की दौड़ में बाकी खिलाड़ियों से काफी आगे निकल चुके हैं।

बता दें कि 2024 में हार्दिक की मुंबई में कप्तानी के तौर पर वापसी हुई थी, लेकिन टीम उस साल 10वें और 2026 में 9वें स्थान पर रही। हार्दिक की अगुवाई में मुंबई का जीत प्रतिशत महज 39 फीसदी रहा है। आगामी सप्ताह में मुंबई इंडियंस की एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग होनी है, जिसमें इस मेगा ट्रेड और कप्तानी के बदलाव पर अंतिम मुहर लग सकती है।

Leave a Reply

Required fields are marked *