SSP का बड़ा एक्शन, औचक निरीक्षण में सोती मिली सिपाही, महिला थाने की 19 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

SSP का बड़ा एक्शन, औचक निरीक्षण में सोती मिली सिपाही, महिला थाने की 19 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

मेरठ: मॉर्निंग वॉक के दौरान SSP ने महिला थाने का औचक निरीक्षण किया, जहां थाना लगभग खाली मिला। मौके पर सिर्फ एक महिला कांस्टेबल सोती हुई पाई गई।

SSP महिला थाने से अहम क्राइम रजिस्टर अपने साथ ले आए, लेकिन थाने में मौजूद किसी भी पुलिसकर्मी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जब क्राइम रजिस्टर तलब किया गया तो पूरे थाने में हड़कंप मच गया।

CCTV कैमरों में SSP के थाने पहुंचने और रजिस्टर ले जाने की तस्वीरें सामने आईं, जिसके बाद थाने की ओर से क्षमा याचना की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP ने महिला थाने की 19 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया। इन पुलिसकर्मियों को जिले के अलग-अलग थानों में भेजा गया है।

ट्रांसफर की गईं पुलिसकर्मियों में अधिकतर ऐसी हैं, जिन्होंने महिला थाने में 3 साल की अवधि पूरी कर ली थी। वहीं महिला थाना प्रभारी सीता सिंह पर अभी कार्रवाई बाकी है।

Leave a Reply

Required fields are marked *