अश्मिता चालिहा की शनिवार को यहां महिला एकल के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की पार्क गा यून से सीधे गेम में हार के साथ भारत का मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया। विश्व रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी 38 मिनट तक चले मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 61वें नंबर की खिलाड़ी पार्क से 17-21, 9-21 से हार गई। जब अश्मिता ने 15-11 की बढ़त बनाई तो ऐसा लग रहा था कि वह पहला गेम जीत जाएंगी, लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने लगातार छह अंक जीतकर जोरदार वापसी की और 16-15 से आगे हो गईं। भारतीय खिलाड़ी ने भी हार नहीं मानी और स्कोर 17-17 से बराबर कर दिया, लेकिन पार्क ने एक बार फिर अपने खेल का स्तर बढ़ाया और अगले चार अंक हासिल करके पहला गेम 21-17 से अपने नाम कर दिया। दूसरे गेम में भी दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी का दबदबा बना रहा क्योंकि अश्मिता अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करती रहीं। दूसरे गेम के शुरू में स्कोर 3-3 से बराबर था लेकिन इसके बाद पार्क ने 9-5 की बढ़त बना ली, जिसके बाद उन्होंने लगातार आक्रामक विनर्स और शानदार नेट प्ले के दम पर अपनी बढ़त को कायम रखा और भारतीय खिलाड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। अश्मिता की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत का सफर समाप्त हो गया, क्योंकि इससे पहले आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अनमोल खरब क्वार्टर फाइनल में हान कियान शी से हार गई थी।

 नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा ने शनिवार को ह्यूस्टन में स्वीडन के खिलाफ डच टीम का उत्साहवर्धन करते हुए दिन की शुरुआत की और फिर कनसास सिटी में क्यूरासाओ को इक्वाडोर के खिलाफ इतिहास रचने का मैच देखकर दिन का समापन किया। क्यूरासाओ एक छोटा द्वीपीय राष्ट्र है जो नीदरलैंड साम्राज्य से जुड़ा देश है। इसी कारण राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा उसकी राष्ट्राध्यक्ष हैं।

यही वजह थी कि इस शाही जोड़े ने नीदरलैंड की स्वीडन पर 5-1 से बड़ी जीत का गवाह बनने के दौरान पहनी हुई चमकीली नारंगी स्कार्फ को कनसास सिटी पहुंचने पर क्यूरासाओ की टीम के रंग चमकीली नीली स्कार्फ से बदल दिया। क्यूरासाओ की टीम ने उन्हें निराश नहीं किया और इक्वाडोर को गोलरहित बराबरी पर रोककर विश्व कप का अपना पहला अंक हासिल किया।

क्यूरासाओ जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व कप में भाग लेने वाला सबसे छोटा देश है। विलेम-अलेक्जेंडर ने आरटीएल-टीवी से कहा, ‘‘यह विश्व कप हमारे लिए और भी खास है क्योंकि इसमें नीदरलैंड और क्यूरासाओ दोनों टीमें हिस्सा ले रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास इन दोनों टीम का समर्थन करने का यह शानदार अवसर है। कुल मिलाकर दो टीमों के साथ यह मेरे लिए एक विशेष विश्व कप होगा और निश्चित रूप से मुझे उम्मीद है कि वे आगे बढ़ने में सफल रहेंगे।

Leave a Reply

Required fields are marked *