SDM सुशील मिश्रा फिर चर्चा में , मारी मारी धूल उड़ानी मामले के बाद अब महिला लेखपाल और वकीलों ने घेरा

SDM सुशील मिश्रा फिर चर्चा में , मारी मारी धूल उड़ानी मामले के बाद अब महिला लेखपाल और वकीलों ने घेरा

उत्तरप्रदेश 

हरदोई जिले में तैनात SDM सुशील कुमार मिश्रा फिर चर्चा में हैं । बीते दिनों SDM सुशील कुमार मिश्रा पर एक निरीक्षण के दौरान हमला हुआ था जिसमे वो चोटिल हो गए थे , इस मसले पर काफी ज्वार भाटा देखने को मिला , देश प्रदेश में चर्चा हुई पर SDM की शिकायत तक दर्ज नही की गई और मारी मारी धूल उड़ानी जैसा हो गया मामला ।

अब इन्ही SDM सुशील कुमार मिश्रा पर उनकी तैनाती की तहसील शाहाबाद में कार्यरत एक महिला लेखपाल ने आरोप लगाए हैं और महिला लेखपाल के वकील पिता ने तमाम वकीलों के साथ विरोध प्रदर्शन किया है । महिला लेखपाल का आरोप है कि एसडीएम ने उनके साथ अभद्रता की जबकि इस मामले में एसडीएम का कहना है कि महिला लेखपाल अपने काम मे रुचि नहीं ले रही थी और मनचाही तैनाती चाह रही थीं , ऐसा न करने पर उसने अपने पिता के साथ आकर उनके चैंबर में अभद्रता की । 

एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा के तहसील दफ्तर में हुई तीखी बहसबाजी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है , जिसमे महिला लेखपाल के वकील पिता काफी उत्तेजित दिखाई/ सुनाई दे / पड़ रहे हैं । 

Hardoi UttarPradesh viral


Leave a Reply

Required fields are marked *