हरदोई में बेखौफ बदमाशों का तांडव,सर्राफा कारोबारी को तमंचे की नोक पर लूटा

हरदोई में बेखौफ बदमाशों का तांडव,सर्राफा कारोबारी को तमंचे की नोक पर लूटा

उत्तरप्रदेश

हरदोई में बेखौफ बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी नसीम अपनी ज्वैलरी की दुकान बंद कर घुघेरा से घर लौट रहे थे। तभी हाफिजखेड़ा के पास दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तमंचे की बट से व्यापारी पर हमला कर घायल कर दिया और उसके पास मौजूद करीब 100 ग्राम सोना और 2 किलो 500 ग्राम चांदी लूटकर फरार हो गए। सरेराह हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसपी का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी और लूटकांड के खुलासे के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Hardoi HardoiLoot JewellerLoot CrimeNews UPPolice


Leave a Reply

Required fields are marked *