उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसाफ की मांग को लेकर एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई , महिला अपने साथ गैंगरेप होने के आरोप लगा रही थी । पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया, जिससे वह यह कदम उठाने को मजबूर हुई । करीब डेढ़ घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला । हालाकिं बाद में इस महिला के उस व्यक्ति के साथ के कुछ ऑडियो भी वायरल हुए जिस पर महिला आरोप लगा रही थी । ऑडियो सुनने के बाद मामला संदिग्ध नज़र आ रहा है ।
पानी की टँकी पर चढ़ी महिला के अनुसार, 10 फरवरी को उसके बच्चों का हरपालपुर कस्बे के रहने वाले राशिद और आमिर के बच्चों से विवाद हुआ था । इस बात को लेकर वह आरोपियों के घर गई थी । महिला का आरोप है कि इसके दो दिन बाद, जब उसका पति घर पर नहीं था, तब इन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया ।
महिला का कहना है कि उसने घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई. उसकी शिकायत के बावजूद न तो मामला दर्ज किया गया और न ही आरोपियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई की गई. उल्टा, शांति भंग की आशंका में उसके खिलाफ ही धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी ।
Hardoi Crime drama UPPolice
UP Police Hardoi Police
