Coach Jaspal Rana के निधन से टूटीं Manu Bhaker, बोलीं- ये अपूरणीय क्षति है

Coach Jaspal Rana के निधन से टूटीं Manu Bhaker, बोलीं- ये अपूरणीय क्षति है

ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को अपने कोच जसपाल राणा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। भारत के सर्वश्रेष्ठ पिस्टल निशानेबाजों में से एक जसपाल के मार्गदर्शन में मनु ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे।

राणा का ह्रदय संबंधी विकारों के कारण 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया जिससे भारतीय निशानेबाजी जगत सकते में है। वह भारतीय पिस्टल टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच थे। सोशल मीडिया पर हिन्दी में दो शब्द की पोस्ट में मनु ने अपनी और राणा की तीन तस्वीरें साझा करते हुए लिखा ,‘‘ अपूरणीय क्षति।’’

मनु देहरादून में राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रही है। राणा का पार्थिव शरीर जब देहरादून लाया गया तो वह मौजूद थी और अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं। उन्हें शुक्रवार की शाम राणा के पिता एन एस राणा और अन्य परिजनों के साथ बैठे देखा गया।

Leave a Reply

Required fields are marked *