MeitY का बड़ा कदम, अब DigiLocker App पर मिलेगा Electricity Bill, कागज का झंझट खत्म

MeitY का बड़ा कदम, अब DigiLocker App पर मिलेगा Electricity Bill, कागज का झंझट खत्म

असल में इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश की 68 प्रमुख बिजली वितरण कंपनियों को अब डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है। खासतौर पर उपभोक्ता अब अपना बिजली का बिल DigiLocker पर देख सकते हैं या फिर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे अब आप डिजिटल तौर पर दस्तावेज को संभाल पाएंगे और इसके साथ ही कई सरकारी और वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

डिजिलॉकर पर मिलेगा बिजली बिल

 - इस नई सुविधा में आप अपने लेटेस्ट बिजली बिल को डिजिलॉकर पर एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए आपको सिर्फ संबंधित बिजली कंपनी और अकाउंट नंबर की जरुरत होगी।

 - इसमें लाखों उपभोक्ताओं को अपने बिल डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी।

डिजिलॉकर पर बिजली बिल कैसे डाउनलोड करें?

 - सबसे पहले आप डिजिलॉकर को ओपन करें। यदि फोन नहीं है तो प्ले स्टोर से इसे इंस्टॉल करें या उसे अपडेट करें।

 - इसके बाद आप एप में लॉगइन करें।

 - फिर नीचे दिए गए सर्च विकल्प पर टैप करें। 

 - अब सर्च बार में इलेक्ट्रिसिटी बिल लिखें।

 - अपने राज्य के ऑप्शन पर जाएं और व्यू ऑल का चयन करें।

 - फिर इलेक्ट्रिसिटी बिल पर क्लिक करें।

 - अब अपना अकाउंट नंबर और संबंधित डिसकॉम चूज करें।

 - फिर Get Document पर टैप करें।

 - इसके बाद बिजली बिल स्क्रीन पर दिखाई देगा और डिजिलॉकर में सुरक्षित हो जाएगा।

 - यहां से फिर डाउनलोड कर सकते हैं।

 इस बात का ध्यान रखें


सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि डिजिलॉकर पर बिजली बिल तभी आएगा, जब जिस व्यक्ति के नाम से अकाउंट लॉगइन होगा, जिसके नाम पर बिजली कनेक्शन और बिजली बिल जारी किया जाएगा। तभी सिस्टम संबंधित बिल को सफलतापूर्वक फेच कर पाएगा।


 References: Play online pokies payid australia shareshortcuts.com
joleendaddario415@hotmail.co.uk, 25 October 2026

 References: Online pokies real money payid https://cdss.snw999.com/space-uid-2838166.html
earthaland505@gmail.com, 26 October 2026

 References: Bpay pokies withdrawal best BPay pokies Australia
sandrahandley730@gmail.com, 29 October 2026

 References: Best online pokies payid online pokies payid no deposit
melaniekohl123@hotmail.co.uk, 10 November 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *