Instagram का नया Instants Feature: अब Photos होंगी Auto-Delete, कोई नहीं ले पाएगा Screenshot!

Instagram का नया Instants Feature: अब Photos होंगी Auto-Delete, कोई नहीं ले पाएगा Screenshot!

आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार यूजर्स को जोड़ने के लिए नए-नए फीचर्स पेश कर रहे हैं और इसी कड़ी में इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर “इंस्टैंट्स” लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूजर्स अब बिना किसी एडिटिंग के सीधे अपनी तस्वीरें दोस्तों को भेज सकेंगे। यह तस्वीरें देखने के बाद अपने आप गायब हो जाएंगी और इसका मकसद ज्यादा रियल और तुरंत साझा किए जाने वाले पलों को बढ़ावा देना है। 

मौजूदा जानकारी के अनुसार यह फीचर वैश्विक स्तर पर उपलब्ध करा दिया गया है और कुछ देशों में इसका अलग स्टैंडअलोन ऐप भी टेस्ट किया जा रहा है। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी के अनुसार यह फीचर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो अपने दिन-प्रतिदिन के साधारण और वास्तविक पलों को बिना किसी फिल्टर या एडिट के शेयर करना चाहते हैं, क्योंकि अब बहुत से लोग प्रोफाइल पर कम पोस्ट कर रहे हैं।

इस नए फीचर में यूजर इंस्टाग्राम इनबॉक्स के नीचे दाईं ओर दिखने वाले कैमरा आइकन से फोटो क्लिक करके उसे सीधे अपने करीबी दोस्तों या उन लोगों को भेज सकते हैं जो उन्हें फॉलो करते हैं और बदले में खुद भी फॉलो किए जाते हैं। एक बार फोटो खोलने के बाद वह गायब हो जाती है और उसे दोबारा नहीं देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि इसमें किसी भी तरह के एडिटिंग टूल्स नहीं दिए गए हैं, केवल फोटो लेने से पहले कैप्शन लिखने का विकल्प मिलता है। तस्वीर भेजने के तुरंत बाद उसे वापस लेने का बहुत सीमित समय मिलता है, जिसके बाद वह सीधे रिसीवर के इनबॉक्स में पहुंच जाती है।

इंस्टाग्राम ने इसमें सुरक्षा को भी शामिल किया है, जिसमें स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग को रोकने जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। साथ ही यह फीचर टीन अकाउंट्स और पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम से भी जुड़ा है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं और उनका स्क्रीन टाइम भी कंट्रोल किया जा सकता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार भेजी गई तस्वीरें भले ही दूसरों के लिए गायब हो जाती हों, लेकिन भेजने वाले के लिए वे एक निजी आर्काइव में एक साल तक सुरक्षित रहती हैं, जिससे बाद में उन्हें “रीकैप” के रूप में स्टोरी में साझा भी किया जा सकता है।इसके अलावा इंस्टाग्राम इस फीचर के साथ एक अलग स्टैंडअलोन ऐप भी चुनिंदा देशों में टेस्ट कर रहा है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को तेजी से कैमरा एक्सेस देना है। यह ऐप सीधे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ा रहेगा और इससे भेजी गई तस्वीरें मुख्य ऐप पर भी दिखाई देंगी।

कुल मिलाकर इंस्टाग्राम का यह नया फीचर सोशल मीडिया पर अधिक सरल, तेज और वास्तविक संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


 References: Payid pokies casinos bonus pokies payid
myrtisgriggs817@gmail.com, 25 October 2026

 References: BPay pokies fast payout $10 BPay deposit pokies
wintlemarian748@gmail.com, 26 October 2026

 References: How to play pokies with payid best pay id pokies
kandynyhan326@hotmail.com, 26 October 2026

 References: Best bpay pokie sites text.dsf.hs-heilbronn.de
kristyhazel921@hotmail.co.uk, 26 October 2026

 References: Online pokies payid australia https://intensedebate.com/
tonkinfidelia242@gmail.com, 28 October 2026

 References: Payid pokies no KYC pokies sites that take payid
zandrablue408@hotmail.com, 28 October 2026

 References: Payid pokies app pay id pokies real money
jacksonlyster706@gmail.com, 28 October 2026

 References: Real money pokies BPay Australia https://pad.multiplace.org/18Bx83yUTbCfTOCNoiP-1w
hardawaysue171@yahoo.com.au, 29 October 2026

 References: Legit idebit casinos canada https://git.test-jsp.com/nailhand1
petrietraci379@gmail.com, 09 November 2026

 References: Neosurf gambling sites australia neosurf free spins no deposit australia
tarengrove629@yahoo.com, 09 November 2026

 References: Online betting with google pay https://www.forum.uookle.com/
abbygambrel452@hotmail.co.uk, 10 November 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *