जिस शाख पर बैठे हो... Brij Bhushan Singh का cryptic post, Yogi Cabinet में बेटे को जगह नहीं मिलने से नाराज?

जिस शाख पर बैठे हो... Brij Bhushan Singh का cryptic post, Yogi Cabinet में बेटे को जगह नहीं मिलने से नाराज?

उत्तर प्रदेश में आज कैबिनेट का विस्तार होना है। इसको लेकर लखनऊ में तैयारी भी चल रही है। कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले नेताओं को फोन भी जा चुके हैं। इन सबके बीच खबर यह है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह नाराज चल रहे हैं। माना जा रहा था कि इस कैबिनेट विस्तार में बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को मंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन अब तक जो खबरें आई है उसके मुताबिक के बृजभूषण शरण सिंह के बेटे का नाम मंत्री पद के शपथ लेने वाले नेताओं में नहीं है। इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है ।

अपने पोस्ट में बृजभूषण शरण सिंह ने साफ तौर पर लिखा है की शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है, जिस साख पर बैठे हो वह टूट भी सकती है। माना जा रहा है कि इस पोस्ट के जरिए बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। लेकिन आखिर बृजभूषण शरण सिंह का यह पोस्ट क्यों आया है, इसको लेकर अधिक जानकारी वह खुद दे सकते हैं। फिलहाल उनके इस पोस्ट को योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़ कर देखा जा रहा है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से लखनऊ स्थित ‘जन भवन’ में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के बाद राज्य में मंत्रिपरिषद विस्तार की संभावना तेज हो गई हैं। ‘जन भवन’ की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें श्री लालचंद राम द्वारा लिखित पुस्तक “भारतीय ज्ञान परंपरा अवधारणा” भेंट की। राज्य में लंबे समय से मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं और माना जा रहा है कि इस पर जल्द निर्णय हो सकता है। सूत्रों ने योगी आदित्यनाथ सरकार का विस्तार रविवार को निर्धारित होने की पुष्टि की और नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर तीन बजे जन भवन में हो सकता है।

पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश सरकार में भी विस्तार संभव है। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं जबकि वर्तमान में कुछ मंत्री पद रिक्त बताए जा रहे हैं। अगले वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिपरिषद विस्तार को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विस्तार रविवार को हो सकता है हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार के लिए पूछे जाने पर, एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने की पुष्टि की।


Leave a Reply

Required fields are marked *