एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम का जलवा, एक साथ जमाया 4 गोल्ड मेडल पर कब्जा

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम का जलवा, एक साथ जमाया 4 गोल्ड मेडल पर कब्जा

भारतीय महिला टीम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने मेडल तालिका में टॉप किया है। भारत ने कुल 10 मेडल अपने नाम किए जिसमें से 4 गोल्ड हैं। भारत की खिलाड़ियों ने अलग-अलग कैटेगरी में ये कमाल किया है। 

भारत की महिला टीम ने कोच सैंटियागो नीवा के मार्गदर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहे। जहां मीनाक्षी ने 48 किग्रा की कैटेगरी में गोल्ड जीतकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने मंगोलिया की नोमुंडारी एन्ख अमलगान र 5-0 से जीत हासिल की। इसी के साथ भारत के दबदबे की शुरुआत हुई और टीम इंडिया का हर सदस्य मेडल जीतकर ही वापस लौटा। 

वहीं भारतीय टीम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में कुल 10 मेडल अपने नाम किए। इसमें 4 गोल्ड, दो सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने इसी के साथ अपना दबदबा टूर्नामेंट में बनाए रखा। खास बात ये है कि हर खिलाड़ी ने कोई ने कोई मेडल अपने नाम किया है। 

मीनाक्षी (48 किलोग्राम) और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति (54 किलोग्राम) के साथ प्रिया घंघास (60 किलोग्राम) और विश्व मुक्केबाजी कप की स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति चौधरी (70 किलोग्राम) ने शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत को हालांकि सबसे बड़ा झटका 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में लगा, जहां मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया को थाईलैंड की दो बार की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पुनरावी रुएनरोस (पूर्व नाम जुटामास जितपोंग) से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की अल्फिया पठान (80 किलोग्राम से अधिक) ने भी रजत पदक हासिल किया। चैंपियनशिप में अपने एकमात्र मुकाबले में उन्हें कजाकिस्तान की दीना इस्लम्बेकोवा से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।


Leave a Reply

Required fields are marked *