UP NEWS: कुत्तों का शव खाने के बाद 25 गिद्धों की मौत, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

UP NEWS: कुत्तों का शव खाने के बाद 25 गिद्धों की मौत, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

लखीमपुर- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में 25 गिद्धों की मौत के मामले से हड़कंप मच गया है…दरअसल,कुत्तों का शव खाने के बाद 25 गिद्धों की मौत हो गई है… इस मामले का मंत्री अरुण सक्सेना ने संज्ञान लिया है…भीरा के सेमरिया में गिद्धों की मौत की घटना है…

इस घटना को डिटेल में बताते हैं…

जानकारी के लिए बता दें कि पड़रिया बीट के एक खेत में गिद्धों के बीमार होने और मरने की सूचना मिली थी… फिर बताया गया कि गिद्धों ने खेत में पड़े मृत कुत्तों के शवों को खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कीर्ति चौधरी और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. दिनेश कुमार सचान के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची. इस टीम में डॉ. अंकुर वर्मा, डॉ. राजेंद्र सिंह और डॉ. दयाशंकर शामिल थे.

इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम ने पांच बीमार गिद्धों का इलाज किया, जिनमें से चार इलाज के बाद स्वस्थ हो गए…इसी के साथ मृत गिद्धों का पोस्टमार्टम भी कराया गया…शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कुत्तों के शवों में कोई विषाक्त पदार्थ था, जिसे गिद्धों ने खा लिया.जिन गिद्धों के शरीर में जहर की मात्रा कम थी, वे इलाज के बाद बच गए, जबकि अधिक प्रभावित गिद्धों ने दम तोड़ दिया…

Leave a Reply

Required fields are marked *