Ghaziabad: पंजाब एंड सिंध बैंक में खूनी वारदात, छुट्टी न देने पर गार्ड ने बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या…

Ghaziabad: पंजाब एंड सिंध बैंक में खूनी वारदात, छुट्टी न देने पर गार्ड ने बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या…

 गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्रांच में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बैंक मैनेजर अभिषेक को उनके ही गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, गोलीकांड का कारण छुट्टी लेने को लेकर हुआ विवाद था।

बताया जा रहा है कि बैंक के गार्ड रविन्द्र हुड्डा और मैनेजर अभिषेक के बीच छुट्टी को लेकर कोई अनबन हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर रविन्द्र ने अपने ही मैनेजर को गोली मार दी। गोली लगने के बाद अभिषेक को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी रविन्द्र हुड्डा बागपत का निवासी है और वह बैंक में गार्ड के तौर पर कार्यरत था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना से पूरे बैंक और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने फायरिंग की घटना के बाद घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही 

यह घटना बैंकिंग सेक्टर में सुरक्षा के मुद्दे को भी फिर से उठा रही है, जहां बैंक के अंदर कर्मचारियों के बीच विवादों का खतरनाक परिणाम सामने आया।

Leave a Reply

Required fields are marked *