लकड़ी से खाना बना सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने किया अनोखा प्रदर्शन, कहा- खाली हुआ भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर

लकड़ी से खाना बना सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने किया अनोखा प्रदर्शन, कहा- खाली हुआ भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर

अमेठी – रसोई गैस के बढ़ते दाम व सिलेंडर की किल्लत को लेकर सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने 13 मार्च को अनोखे अंदाज में विरोध जताया। सपा नेता ने ग्राम बासूपटी में ग्रामीणों के बीच लकड़ी कंडे से चूल्हे पर भोजन बनाकर प्रदर्शन किया, और सरकार पर तीखा हमला किया।

समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा है कि खाली हो गया भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर। सिलेंडर की लाइन में घंटों लगने के बाद जब लोगों को ये बताया जा रहा है कि जब तक उपभोक्ता के पास (डीएसी) डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड नंबर नहीं होगा तब तक गैस का सिलेंडर नहीं मिलेगा, तब जनता में रोष-आक्रोश तो जन्मेगा ही। जनता कह रही है अगर डीएसी के लिए गैस कंपनियों का सर्वर डाउन है तो हम क्या करें, सर्वर चलाना तो सरकार की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Required fields are marked *