लखनऊ- उत्तर प्रदेश में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला किया है…इस बार अखिलेश यादव ने किसानों को लेकर के बड़ा बयान दिया है….
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए आलू किसानों से जुड़ी समस्या को लेकर कटाक्ष किया है…और साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है.
इस वीडियो में सड़कों पर बड़ी मात्रा में आलू पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है…
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि आलू के दाम गिरे, किसान बर्बाद हो रहे है. किसानों की मांग की अनदेखी कर रही सरकार… भाजपा को सिर्फ अपनी सत्ता से मतलब है. किसान अपने ही खेत में मजदूर बने है.
इसी के साथ उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा दल नहीं दलाल है.
