बजट की खूबियां समझाने आये मंत्री असीम अरुण , लंबा दौर चला सवालों और उनके जबाबों का

बजट की खूबियां समझाने आये मंत्री असीम अरुण , लंबा दौर चला सवालों और उनके जबाबों का

हरदोई ( उत्तरप्रदेश) 


केंद्रीय बजट 2026-27 पर भाजपा की प्रेसवार्ता, विकास और रोज़गार को गति देने वाला बताया

भारतीय जनता पार्टी के ज़िला कार्यालय पर आज केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर विस्तृत प्रेसवार्ता आयोजित की गई। भाजपा ज़िला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए ज़िले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में उत्तर प्रदेश को विशेष रूप से इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं के क्षेत्र में नई दिशा देने वाले प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिलेगी।

असीम अरुण ने बताया कि हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, रेलवे आधुनिकीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक क्लस्टरों के विकास से प्रदेश निवेश और व्यापार का प्रमुख केंद्र बनेगा। MSME ग्रोथ फंड, Biopharma SHAKTI योजना और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने वाली घोषणाओं से युवाओं और उद्यमियों को नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीक के उपयोग, किसानों को बेहतर जानकारी और स्वास्थ्य सेवाओं में जीवनरक्षक दवाओं पर शुल्क छूट जैसे प्रावधान आम जनता के जीवन स्तर को सुधारने में सहायक होंगे।

इसके अलावा बजट पर , UGC पर , बसपा प्रमुख के ब्राह्मण प्रेम पर , अखिलेश यादव पर भी तमाम सवाल हुए जिनके जबाब मंत्री असीम अरुण ने दिए ।

प्रेसवार्ता में सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, ज़िला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, महामंत्री अनुराग मिश्रा व ओम वर्मा, ज़िला मंत्री नीतू चंद्रा व अजय शुक्ला, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ला व परेश गुप्ता,  सहित पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।




 4bj5fp
roofa2000@automisly.org, 13 February 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *