अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे 2,790 भारतीयों को वापस भेजा: केंद्र

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे 2,790 भारतीयों को वापस भेजा: केंद्र

अमेरिका में अवैध रुप से रहने वाले और वहां रहने के मानदंड पूरा नहीं करने वाले 2,790 भारतीय जनवरी से अब तक यहां वापस आ चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रश्न के उत्तर में अपने साप्ताहिक प्रेसवार्ता में यह संख्या साझा की। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल जनवरी से अब तक लगभग 2,790 से अधिक भारतीय नागरिक यहां वापस भेजे गए हैं, जो उनके मानदंडों को पूरा नहीं करते थे और वहां अवैध रूप से रह रहे थे। हमने उनके प्रमाण-पत्रों और उनकी राष्ट्रीयता का सत्यापन किया और वे वापस आ गए हैं। यह कल यानी 29 अक्टूबर तक की स्थिति है।



 0box4i
dan89@mailgetget.asia, 31 October 2025

Leave a Reply

Required fields are marked *