गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम कराने में अव्वल घोषित किये गए इस जिले के भाजपाई

गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम कराने में अव्वल घोषित किये गए इस जिले के भाजपाई

हरदोई (उत्तरप्रदेश)

गुरु पूर्णिमा सम्मान कार्यक्रम में हरदोई जिले की भाजपा ने देश में परचम फहराया है। सबसे अधिक संख्या में कार्यक्रमों के आयोजन से जिले की भाजपा को देश में पहला स्थान मिला है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि भाजपा की तरफ से गुरु पूर्णिमा पर सभी मंडलों में गुरुजनों और शिक्षकों के सम्मान का अभियान चलाया गया था। हरदोई भाजपा को भारत में प्रथम स्थान पर लाने के लिए अभियान संयोजक महामंत्री अनुराग मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और लगन से काम किया।

पूरी टीम को सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि अनुशासित भाजपा के लोग भविष्य में ऐसे ही अव्वल आएंगे। मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व कार्यक्रम की समीक्षा के बाद राष्ट्रीय स्तर से जिले को अव्वल घोषित किया गया है।



 nkjc88
vivzgnoras@email-temp.com, 19 July 2025

 syi53v
golovachenasywa@boranora.com, 19 July 2025

Leave a Reply

Required fields are marked *