पांच साल तक बेवकूफ बनाकर रिश्ता नही बनाया जा सकता - कोर्ट ने क्रिकेटर यश दयाल की यौन शोषण के आरोप पर गिरफ्तारी पर रोक लगाई

पांच साल तक बेवकूफ बनाकर रिश्ता नही बनाया जा सकता - कोर्ट ने क्रिकेटर यश दयाल की यौन शोषण के आरोप पर गिरफ्तारी पर रोक लगाई

क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने टिप्पणी की - आपको एक दिन, दो दिन के लिए मूर्ख बनाया जा सकता था। मगर 5 साल के रिश्ते के लिए किसी को पांच साल तक मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। अपने ऊपर दर्ज यौन उत्पीड़न की एफआईआर के खिलाफ यश दयाल ने याचिका दाखिल की थी।

मंगलवार को न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा व अनिल कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने यश दयाल के विपक्षी पार्टी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। क्रिकेटर पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, दोनों की मुलाकात लगभग पांच साल पहले हुई थी।

दरअसल, 27 वर्षीय दयाल के खिलाफ 6 जुलाई को गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।


एक ओवर में 5 छक्के खाने के बाद यश दयाल पहली बार 2023 में चर्चा में आए थे, जब KKR के रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में 5 छक्के मारकर कोलकाता को जीत दिलाई थी। 27 साल के यश ने 2022 में गुजरात की ओर से डेब्यू किया था। तब उन्होंने 9 मैचों में 11 विकेट लेकर अपनी टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया।

2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दयाल को अपने खेमे में शामिल किया। तब दयाल ने 15 विकेट झटके, इनमें एमएस धोनी का वह विकेट भी शामिल रहा, जो उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में लिया था। उसी विकेट की बदौलत RCB ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। उस विकेट का ईनाम यश दयाल को मेगा ऑक्शन में मिला, जब उन्हें RCB ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया। 2025 के 15 मैचों में 9.72 की इकोनॉमी से बॉलिंग करते हुए 13 विकेट लिए।

Sources 


 98uhdh
ajvazovaskijo@gomigoofficial.com, 16 July 2025

Leave a Reply

Required fields are marked *