पाकिस्तान से सहानुभूति रखने के आरोप में असम में एक और व्यक्ति गिरफ्तार, अब तक 79 लोगों पर कार्रवाई

पाकिस्तान से सहानुभूति रखने के आरोप में असम में एक और व्यक्ति गिरफ्तार, अब तक 79 लोगों पर कार्रवाई

पाकिस्तान समर्थक भावनाएं व्यक्त करने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पिछले महीने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से ऐसी गिरफ्तारियों की कुल संख्या 79 हो गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दरांग जिले के मंगलदाई निवासी फरीजुल हक के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया। पाकिस्तान से सहानुभूति रखने के आरोप में 79 गिरफ्तारियां असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान से सहानुभूति रखने के आरोप में राज्य में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पिछले माह पहलगाम आतंकी हमले के बाद से राज्य में इस तरह की गिरफ्तारियों की कुल संख्या 79 हो गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दरांग जिले के मंगलदाई निवासी फरीज-उल हक के रूप में हुई है। देशद्रोहियों पर राज्यव्यापी कार्रवाई जारी मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति रखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 79 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।’’ शर्मा ने पहले कहा था कि देशद्रोहियों पर राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों में लिप्त पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है जो कथित तौर पर ‘‘भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों’’ में लिप्त हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि कथित पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के प्रावधान लगाए जाएंगे, लेकिन सभी पर नहीं।

Leave a Reply

Required fields are marked *