ऋषभ पंत ने तोड़ा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले भारतीय विकेटकीपर

ऋषभ पंत ने तोड़ा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले भारतीय विकेटकीपर

भारत न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां सरफराज खान और ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत टीम ने विपक्षी टीम पर बढ़त बना ली है। चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं इस पारी के बदौलत पंत ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ कर एक रिकॉर्ड बना दिया है।

पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी

पहली पारी में 46 रनों पर सिमटी भारतीय टीम दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी कर रही है। चौथे दिन के खेल में सरफराज खान और ऋषभ पंत ने पारी को संभाली। हालांकि सरफराज 150 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिलहाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 रन की बढ़त हासिल कर ली है (खबर लिखने तक)। इस दौरान सरफराज खान ने इंटरनेशनल टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। वहीं पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली। बता दें ऋषभ पंत ने 56 गेंदों में 5 चौके 3 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। वहीं पंत अभी भी मैदान पर डटे हुए हैं। 97 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 90 रन पर खेल रहे हैं (खबर लिखने तक)।

ऋषभ पंत ने धोनी को छोड़ा पीछे

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक बड़ा कारनामा करके दिखाया है। पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज था। आपको बता दें ऋषभ ने यह उपलब्धि 62वें टेस्ट पारी में हासिल की है। जबकि धोनी ने यह कारनामा 69वें टेस्ट पारी में कर के दिखाया था।

टेस्ट में 2500 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर

ऋषभ पंत- 62 पारी

महेंद्र सिंह धोनी- 69 पारी

फारूख इंजीनियर- 82 पारी

Leave a Reply

Required fields are marked *