New Delhi: 1998 में किया डेब्यू, एक डायरेक्टर के तो ठुकरा दिए थे 600 करोड़, तीनों खान के साथ भी दे चुकी हैं हिट फिल्में

New Delhi: 1998 में किया डेब्यू, एक डायरेक्टर के तो ठुकरा दिए थे 600 करोड़, तीनों खान के साथ भी दे चुकी हैं हिट फिल्में

हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक कई ऐसी एक्ट्रेस इंडस्ट्री में आई हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर खूब नाम कमाया है. इन्हीं में से एक हैं प्रीति जिंटा जिन्होंने साल 1998 में फिल्म दिल से से अपने करियर की शुरुआत की थी. अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है. प्रीति जिंटा ने साल 1998 में आई फिल्म दिल से से अपने करियर की शुरुआत की थी. भले ही इस फिल्म में मनीषा कोइराला लीड रोल में थीं, लेकिन साइड रोल में भी प्रीति जिंटा ने अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. प्रीति जिंटा आज भेल ही एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन भी वह मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई थीं. प्रीति जिंटा ने तो इस फिल्म से ही डेब्यू किया था. ये फिल्म तो हिट हुई ही थी. खासतौर पर इसका एक गाना तो आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. आज भी ये गाना लोगों की ज़ुबां पर हैं.वो गाना है गुलजार की कलम से फूटा सुहागरात की तर्ज पर बना जिया जले जान जले. इस गाने की खास बात यह है कि इसमें 1 भी शब्द भद्दा और अमर्यादित नहीं है. एक वक्त वो भी रहा है जब प्रीति ने बॉलीवुड के एक बड़े डायरेक्टर के 600 करोड़ रुपये के ऑफर को पल भर में ठुकरा दिया था. इतना ही एक्ट्रेस ने अंडरवर्ल्ड डॉन से भी पंगा ले लिया था और ऐश्वर्या-करीना जैसी एक्ट्रेसेस को भी काम करते हुए प्रीति ने कड़ी टक्कर दी थी. प्रीति जिंटा को बॉलीवुड की डिंपल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है. एक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं. आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा के बारे में यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि वो कभी 600 करोड़ का बड़ा ऑफर भी ठुकरा चुकी हैं. दरअसल, एनडीटीवी में छपी एक खबर के मुताबिक एक वक्त में प्रीति जिंटा को 600 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी दी जा रही थी. प्रीति अक्सर अपनी जिंदादिली के लिए भी जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अंडरवर्ल्ड के खिलाफ गवाही देने में भी पीछे नहीं हटी थीं. मशहूर दिवंगत फिल्म डायरेक्टर कमाल अमरोही के बेटे शानदार अमरोही प्रीति को अपनी बेटी की तरह ही मानते थे. वह कभी अपनी 600 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी प्रीति जिंटा के नाम करना चाहते थे, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे ठुकरा दिया. शानदार अमरोही ने साल 2011 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था बता दें कि प्रीति जिंटा ने अपने करियर में हर बड़े स्टार के साथ काम किया है सलमान के साथ हर दिल जो प्यार करेगा, शाहरुख के साथ वीर जारा और आमिर खान के साथ दिल चाहता है में वह प्रीति नजर आ चुकी हैं


 References: New payid pokies australia http://ambimomes.online.fr/
snookvonnie801@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Bpay pokies aus docs.monadical.com
godoylayne221@hotmail.it, 26 October 2026

 References: Secure payid pokies fast payout payid pokies
vernbertrand113@hotmail.co.uk, 26 October 2026

 References: Online pokie sites that accept bpay https://www.sqlservercentral.com/
hallocksheree716@yahoo.com.au, 27 October 2026

 References: Australian online pokies neosurf aussie neosurf casinos
juanwalstab756@comcast.net, 27 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *