Prime Minister Modi: गांधीनगर में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय का दौरा किया

Prime Minister Modi: गांधीनगर में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बुधवार रात गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के मुख्यालय गए।

भाजपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश भाजपा के कार्यालय ‘‘श्री कमलम’’ में मोदी का स्वागत किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ परिसर के प्रबंधन में लगे लोगों से भी बातचीत की।

Leave a Reply

Required fields are marked *