Noida: निजी विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो छात्र गिरफ्तार

Noida: निजी विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो छात्र गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों को झगड़े के बाद छात्रों के दूसरे समूह पर गोली चलाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सार्वजनिक हुए हैं जिसमें कथित तौर पर एक कार को सड़क पर तेज गति से जाते देखा जा सकता है और संदेह है कि कार में बैठे लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जानकारी मिलने पर सेक्टर 126 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक निजी संस्थान के छात्रों पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को आज पुश्ता रोड से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हवा में गोलियां चलाईं, एक अन्य छात्र और उसके साथियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया।’’ प्रवक्ता के अनुसार मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशांत शर्मा और पारस धामा के रूप में की गई है, दोनों की उम्र लगभग 22-23 वर्ष है और वे यहां एक निजी विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के छात्र हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *