बेशर्म रंग को मिला फ़िल्म फेयर अवार्ड , एक ज़माने में हुआ था इस गाने पर बम्पर विवाद

बेशर्म रंग को मिला फ़िल्म फेयर अवार्ड , एक ज़माने में हुआ था इस गाने पर बम्पर विवाद

एक ज़माने में बम्पर विवाद में घिरे गाने को Film Fare award से नवाजा गया है । बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड पठान के बेशरम रंग के लिए शिल्पा राव को दिया गया। 

बॉलीवुड के रॉकस्टार अभिनेता रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड गुजरात के गांधी नगर में संपन्न हुआ। फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। फिल्म 12 वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। विधु विनोद चोपड़ा को 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विक्की कौशल को फिल्म डंकी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला जबकि शबाना आजमी को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड मिला।बेस्ट प्लेबैक (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड एनिमल के अर्जन वैली के लिए भूपिंदर बब्बल को मिला। 

बेस्ट म्यूजिक एल्बम का फिल्मफेयर अवॉर्ड एनिमल के लिए प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर और गुरिंदर सीगल को मिला।बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए इशिता मोइत्रा ने जीता।

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) का फिल्म फेयर अवॉर्ड मनोज वाजपेयी की फिल्म जोरम को मिला। विक्रांत मेस्सी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक) का अवार्ड दिया गया। रानी मुखर्जी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक) मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए दिया गया। बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड तरुण डुडेजा को धक धक के लिए मिला। बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड सलमान खान की भांजी अलीजेह को दिया गया।आदित्य रावल को फिल्म फराज के लिये बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार दिया गया। जरा हटके जरा बचके के तेरे वास्ते के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट सॉन्ग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए इशिता मोइत्रा ने जीता। निर्देशक डेविड धवन को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार विधु विनोद चोपड़ा को 12वीं फेल के लिये दिया गया। अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट (आरडी बर्मन अवॉर्ड) श्रेयस पुराणिक को एनिमल के गाना सतरंगा के लिये जीता।




 References: No verification payid pokies australia https://mapleprimes.com/users/owlleek59
margarettehendricks702@rocketmail.com, 26 October 2026

 References: Payid minimum deposit pokies payid pokies real money
miriamzook74@gmail.com, 26 October 2026

 References: Aussie bpay pokie games https://comsenz-service.com
trappabdul64@gmail.com, 26 October 2026

 References: Progressive jackpot payid pokies egamersbox.com
tealmindy266@yahoo.com, 28 October 2026

 References: Payid pokies fast payout https://dreevoo.com
eldencantara719@hotmail.es, 28 October 2026

 References: Payid pokies bonus codes high roller payid pokies
grantmiah769@gmail.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *