New Delhi: तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 12th FAIL का जलवा कायम, कंगना की तेजस ने कमाए बस इतने

New Delhi: तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 12th FAIL का जलवा कायम, कंगना की तेजस ने कमाए बस इतने

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी नई फिल्म तेजस को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं. ये फिल्म 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है, जिसमें एक्ट्रेस एक एयरफोर्स पायलट का रोल प्ले कर रही हैं. पहले दिन से ही कंगना की फिल्म कुछ खास कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है. वहीं इसी के साथ विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल भी रिलीज हुई है, जो तेजस के मुकाबले अच्छा परफॉर्म कर रही है. अब दोनों फिल्मों के तीसरे दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं.

Sacnilk की एक शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो तेजस ने तीसरे दिन यानी रविवार को सिर्फ 1.25 करोड़ की कमाई की है, जबकि 12th फेल ने 2.80 करोड़ का कलेक्शन किया है. यानी विक्रांत की फिल्म ने कंगना की फिल्म से दोगुणा से भी ज्यादा की कमाई की है.

दोनों फिल्मों ने अब तक कितने कमाए?

तेजस ने पहले दिन 1.25 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे दिन 1.30 करोड़. वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन को मिलकार तीन दिनों में इस फिल्म का अब तक कुल कारोबार 3.80 करोड़ का हो गया है. बात अगर 12th फेल की करें तो इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.11 करोड़ का बिजनेस किया था. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और 2.51 करोड़ का कलेक्शन हुआ. अब तीसरे दिन के आंकड़े में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. तीन दिन में विक्रांत मैसी की फिल्म ने टोटल 6.42 करोड़ की कमाई कर ली है.

दोनों फिल्मों की कहानी?

कगंना रनौत की फिल्म में तेजस गिल नाम की एक लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो इंडियन एयरफोर्स में है. उसे ये जिम्मेदारी दी जाती है कि उसे पाकिस्तान से एक भारतीय एजेंट को छुड़ाना है. वहीं बात अगर 12th फेल की करें तो इसकी कहानी IPS मनोज शर्मा पर आधारित है. इस फिल्म में उनके 12वीं फेल होने से एक ऑफिसर बनने का सफर दिखाया गया है.


 References: How to play pokies with payid https://hedgedoc.envs.net/YVT2Hkg9RtWzW5ajjFpeGw
augustaneitenstein587@gmail.com, 26 October 2026

 References: Direct bank transfer payid pokies www.rcmx.net
cardozahong762@gmail.com, 26 October 2026

 References: New bpay pokies bbs.wj10001.com
taniaprimm102@gmail.com, 27 October 2026

 References: How to deposit with MiFinity at online casinos https://senseenergy49.werite.net/
keripeel960@gmail.com, 27 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *