Jhalak Dikhhla Jaa 11: शिव ठाकरे से तनीषा मुखर्जी तक, ये हैं झलक के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स और उनके कोरियग्राफर

Jhalak Dikhhla Jaa 11: शिव ठाकरे से तनीषा मुखर्जी तक, ये हैं झलक के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स और उनके कोरियग्राफर

सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 को अपने 10 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं. इतना ही नहीं मेकर्स ने इन कंटेस्टेंट्स के लिए कोरियोग्राफर का सिलेक्शन भी कर लिया है. तो आइये एक नजर डालते हैं डांसिंग विद स्टार के इस देसी फॉर्मेट में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स पर.

शोएब इब्राहिम

हाल ही में अपने टीवी शो अजूनी को अलविदा कह चुके शोएब इब्राहिम ‘झलक दिखला जा’ के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं. सुपर डांसर की कोरियोग्राफर अनुराधा अय्यंगार उनकी डांसिंग पार्टनर होंगी.

शिव ठाकरे

रियलिटी शो एक्सपर्ट शिव ठाकरे भी ‘झलक दिखला जा’ में अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार है, शिव खुद एक डांसिंग टीचर रह चुके हैं. रोमशा सिंह, शिव की कोरियोग्राफर होंगी.

अद्रिजा सिन्हा

बंदा फिल्म में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित करने वाली अद्रिजा, ‘झलक’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगी. अद्रिजा इससे पहले सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ में भी दिखी थीं. सुपर डांसर के फर्स्ट रनरअप रह चुके आकाश थापा अद्रिजा के डांसिंग पार्टनर होंगे

अंजलि आनंद

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की गोलू यानी एक्ट्रेस अंजलि आनंद भी इस डांस रियलिटी शो का हिस्सा होंगी और कोरियोग्राफर डैनी फर्नांडेस उनके डांसिंग पार्टनर होंगे.

उर्वशी ढोलकिया

कोमोलिका बनकर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली उर्वशी ढोलकिया, झलक दिखला जा में डांस करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. मशहूर कोरियोग्राफर वैभव घुगे उन्हें कोरियोग्राफ करेंगे.

संगीता फोगाट

लिस्ट में अगला नाम है भारतीय पहलवान संगीता फोगाट का. अब वो डांस के मंच पर अपना जादू दिखाएंगीं. भारत पांडुरंग घरे उनके कोरियोग्राफर होंगे.

राजीव ठाकुर

‘द कपिल शर्मा शो’ फेम कोरियोग्राफर राजीव ठाकुर ‘झलक दिखला जा’ में डांसिंग के साथ साथ कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे. सुचित्रा संगरे उनकी डांसिंग पार्टनर हैं.

आमिर अली

आमिर अली को ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ दोनों शो ऑफर हुए थे. लेकिन आमिर ने झलक को चुना. स्नेहा सिंह उनकी कोरियोग्राफर हैं. स्नेहा इससे पहले भी झलक में शामिल हो चुकी हैं.

करुणा पांडे

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ एक्ट्रेस करुणा पांडे भी ‘झलक दिखला जा’ में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. विवेक चचरे उन्हें कोरियोग्राफ करेंगे.

तनीषा मुखर्जी

लिस्ट में आखिरी नाम है तनीषा मुखर्जी का. शो में तरुण राज निहलानी उनके डांसिंग पार्टनर होंगे. तरुण इससे पहले निया शर्मा के डांसिंग पार्टनर रहे हैं.


 References: Fast payout payid pokies https://pad.cttue.de/
ashcroftdominick476@att.net, 25 October 2026

 References: Best BPay pokies Australia bpay deposit pokies australia
leevallejo292@gmail.com, 26 October 2026

 References: Offshore MiFinity casinos Australia ctphome.com
rachelrowe403@gmail.com, 27 October 2026

 References: Safe bank transfer casinos australia git.yang800.cn
bertiehust994@gmail.com, 28 October 2026

 References: Anonymous payid pokies rentry.co
farberchloe217@gmail.com, 28 October 2026

 References: Mobile payid pokies australia notes.ip2i.in2p3.fr
judsoncourtney904@hotmail.co.uk, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *