New Delhi: नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचे अल्लू अर्जुन ने कृति सेनन के लिए किया कुछ ऐसा, देख आप भी करेंगे तारीफ

New Delhi: नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचे अल्लू अर्जुन ने कृति सेनन के लिए किया कुछ ऐसा, देख आप भी करेंगे तारीफ

मंगलवार को नई दिल्ली में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन हुआ. इसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट, कृति सेनन और अल्लू अर्जुन जैसे जाने माने सितारों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. कृति को उनकी फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. वहीं एक्टर अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हासिल हुआ.

इसी इवेंट से अल्लू अर्जुन और कृति सेनन का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी पुष्पा एक्टर की तारीफ करेंगे. इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस की साड़ी का पल्लू जमीन पर लग रहा है. उससे वो कहीं फिसल ना जाएं इसलिए अल्लू उन्हें बड़े सादगी भरे अंदाज में साड़ी का पल्लू ठीक करने के लिए कहते हैं. कृति सेनन ने इस खास मौके पर व्हाइट साड़ी पहनीं, जिसमें वो बेहद ही हसीन लगीं. सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी दिख रहे हैं. बता दें, आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है.

कृति सेनन चलकर आ रही हैं और उनके पीछे पुष्पा एक्टर अल्लू आ रहे हैं. अल्लू कृति की साड़ी का ध्यान रखते हुए धीरे-धीरे चलते नजर आ रहे हैं. हालांकि, कुछ सेकंड के बाद वह बड़े नरम लहजे से कृति को साड़ी के बारे में कुछ कहते हैं, जिसके बाद वो अपनी साड़ी ठीक करती हैं.

देश की राजधानी में हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विनिंग कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कृति सेनन, आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन के अलावा, विक्की कौशल की ‘सरदार उधम’ ने भी बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता. पंकज त्रिपाठी को मिमी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला तो वहीं द कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का सम्मान दिया गया.


 References: How to play pokies with payid 10 dollar deposit pokies payid
marilouredmond492@hotmail.com, 25 October 2026

 References: Aussie bpay pokie games http://www.qingdaomop.com/
franchescaswader176@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Aussie MiFinity casinos https://codimd.syssec.org/mLWoNl5_RJ6NAvhhXjdvZA
guessadam964@yahoo.com, 27 October 2026

 References: Minimum deposit payid pokies https://pad.stuve.de
ulrikefranki346@hotmail.com, 28 October 2026

 References: BPay pokies promotions md.sigma2.no
almaforbes118@live.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *